Bihar Board Notes
Home> Class-10> सामाजिक विज्ञान >Q 474

Que : 474. वन्य जीवों के ह्रास के चार प्रमुख कारकों का उल्लेख करें।
Answer:

वन्य जीवों के ह्रास के चार प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं—

(i) मनुष्य ने अपने आवास, कृषि के विस्तार तथा उद्योगों की स्थापना के लिए वनों का विनाश किया है। फलस्वरूप नये वन्य जीवों के आश्रय स्थल नष्ट हो गए हैं या विलुप्त होते जा रहे हैं।

(ii) मनुष्य द्वारा कृषि के विशिष्टीकरण का भी वन्य जीवों पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

(iii) कृषि में- कीटनाशक रासायनिक दवाओं के छिड़काव से भी वन्य जीवों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

(iv) वन्य जीवों के शिकार के कारण भी बहुत सारे वन्य जीवों के 'अस्तित्व' समाप्त हो गए हैं या विलुप्त होने वाले हैं।


Class-10 सामाजिक विज्ञान Notes -