Bihar Board Notes
Home> Class-10> सामाजिक विज्ञान >Q 456

Que : 456. क्या आतंकवाद लोकतंत्र की चुनौती है ? स्पष्ट करें।
Answer:

आतंकवाद लोकतंत्र में आवाम के मनोबल को तोड़ने का साधन अलगाववाद मनोबल को तोड़ने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को तोड़ता है। इस प्रकार दोनों ही लोकतंत्र के लिए चुनौतियाँ हैं। हिंसा के द्वारा दोनों बड़े पैमाने पर धन एवं जन की हानि करना चाहते हैं। आतंकवाद विश्वस्तरीय समस्या बन चुका है। आतंकवादी अपनी गतिविधियों से राष्ट्र को सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक क्षति पहुँचाना चाहते हैं, लोकतांत्रिक मूल्यों से सम्बंधित ढाँचे को प्रभावित करते हैं। लोकतंत्र अमन-चैन तथा विकास में विश्वास रखता है जबकि आतंकवाद इसका विरोधी है। आतंकवाद यह समझ रखता है कि आतंकी घटनाएँ जितनी तीव्र होंगी उसकी व्यापकता उतनी ही तीव्र होगी। व्यापकता के आधार पर वह जितना ही ज्यादा प्रभाव क्षेत्र बनाएगा। लोग उतना ही ज्यादा भयभीत होंगे। 11 सितम्बर को अमेरिका स्थिति ट्विन टावर पर आतंकी हमला, ब्रिटेन का आतंकी हमला आदि ने शक्तिशाली एवं विकसित देशों को भी यह अहसास करा दिया कि आतंकवाद लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। भारतीय संसद पर आतंकी हमला, ताज होटल आतंकी घटना ये लोकतंत्र के विकास में जबरदस्त अवरोध हैं।


Class-10 सामाजिक विज्ञान Notes -