Bihar Board Notes
Home> Class-10> सामाजिक विज्ञान >Q 27

Que : 27. संसाधन संरक्षण का क्या महत्त्व है?
Answer:

संसाधन किसी भी तरह के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संसाधनों के विवेकहीन उपभोग और अति उपयोग के कारण कई सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न स्तरों पर संरक्षण की आवश्यकता है। संसाधनों का नियोजित एवं विवेकपूर्ण उपयोग ही संरक्षण कहलाता है। इस संदर्भ में महान दार्शनिक एवं चिंतक महात्मा गाँधी के विचार प्रासंगिक हैं- "हमारे पास पेट भरने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन पेटी भरने के लिए कुछ भी नहीं।" उनके अनुसार विश्वस्तर पर संसाधन ह्रास के लिए लालची और स्वार्थी व्यक्ति तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी की शोषणात्मक प्रवृत्ति जिम्मेदार है। वे अत्यधिक उत्पादन के विरुद्ध थे और इसके स्थान पर बड़े जनसमुदाय द्वारा अधिक उत्पादन के पक्षधर थे। उनका मानना था कि इस प्रक्रिया से श्रमिकों में कार्य क्षमता के विकास की वृद्धि होगी और संसाधनों के विदोहन पर भी विराम लग सकेगा।

Class-10 सामाजिक विज्ञान Notes -